अच्छे काम की मीडिया कभी चर्चा नहीं करता- मुलायम सिंह यादव

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि अच्छे काम की मीडिया कभी चर्चा नहीं करता है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां पढ़ाई, दवाई, सिंचाई मुफ्त मिल रही है। गंभीर रोगों के लिए mulayamपूरा इलाज सरकार करा रही है। सरकार बनते ही 1650 करोड़ के कर्जे माफ कर दिये गये। बुनकरों को सहायता दी गयी है।  लेकिन इन काम की मीडिया कभी चर्चा नहीं करता है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में विकास के मामले में उत्तर प्रदेश को तीसरा नंबर दिया गया परंतु हमारी नजर में विकास के मामले में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उन्होंने कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को सबसे अच्छा बताया और कहा कि जनसंख्या के हिसाब से प्रदेश में अपराध केवल दो प्रतिशत है जबकि मध्य प्रदेश में 9.8 प्रतिशत, राजस्थान में 7 प्रतिशत है व दिल्ली का तो बुरा हाल है।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है। उत्तर प्रदेश ने देश को कई प्रधानमंत्री दिये हैं। देश के हालातों पर चर्चा करते हुये सपा अध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार अपने वायदे पूरे नहीं कर सकी। हर व्यक्ति को काम नहीं मिला। 15 लाख रुपये लोगों को नहीं दे पाये।  अब खजाना खाली है तो देश का विकास कैसे होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button