नई दिल्ली, वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल के दौरान इंडिया गेट पर खिचड़ी पकाने का मेगा इवेंट शुरू हुआ। इसमें करीब 50 शेफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 1100 किलोग्राम खिचड़ी बनी। गुरु पर्व के मौके पर इसे गरीब बच्चों में बांटा गया।
आज फूड प्रॉसेसिंग मिनिस्टर हरसिमरत कौर बादल, बाबा रामदेव, बीजेपी सांसद साध्वी निरंजना ज्योति और पद्मश्री सेफ संजीव कपूर ने खिचड़ी में तड़का लगाया। हरसिमरत कौर ने ट्वीट कर बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दिल्ली के इंडिया गेट पर 1100 कि. खिचड़ी पकाई जा गई है।
इसके लिए 7 फीट चौड़ी और 1000 लीटर कैपिसिटी वाली कढ़ाई का इस्तेमाल हुआ। खिचड़ी इंसुलेटेड कढ़ाई स्टीम में पकाई जा रही है, क्योंकि इंडिया गेट पर आग में खाना नहीं बना सकते हैं। इसके लिए दाल, चावल, बाजरा, रागी मूंग और छिलके वाली दाल का इंतजाम किया गया है।