Breaking News

अब नहीं मनाया जाएगा लखनऊ मे गंजिंग कार्निवाल

ganjing-7लखनऊ, अब आप हजरतगंज में होने वाले गंजिंग कार्निवाल का लुत्फ नहीं अठा पाएंगे। पूर्व जिलाधिकारी राजशेखर द्वारा शुरू की गयी एक पहल पर प्रशासन ने रोक लगा दी। अगले रविवार मेगा कार्निवाल होना प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। दो सालों तक दिल पर राज कर रहा था गंजिंग कार्निवाल: दो सालों से शहरवासियों के दिलों में मुकाम बनाने वाले गंजिंग कार्निवाल का सभी को इंतजार रहता था। हजरतगंज की शाम और यहां के अंदाज की दुनिया दीवानी है। लेकिन अब जिला प्रशासन के फैसले के बाद फि हाल कंजिंग कार्निवाल का आयोजन नहीं किया जाएगा। डीएम राजशेखर ने शुरू कराया था कार्निवाल: जानकारी के लिए बता दें कि गंजिंग कार्निवाल को लोगों ने खूब सराहा और नए वर्ष मनाने के लिए करीब दो लाख लोग सड़कों पर उतरे। गंज में नए साल की मस्ती की उन तस्वीरों को दुनिया के कई बड़े अखबारों ने प्रकाशित किया और उसे टॉप टेन जश्न में स्थान मिला। कई नामी कलाकारों ने गंजिंग में लिया हिस्सा: देश के तमाम नामी-गिरामी और स्थानीय कलाकारों ने यहां पर लोगों को हंसाया। मगर अब प्रशासन ने इसे नहीं कराने का फैसला किया है। एडीएम पूर्वी वीपी पांडेय का कहना है कि गंज में मेट्रो के निर्माण से यातायात व्यवस्था को देखते हुए फिलहाल गंज कार्निवाल नहीं आयोजित करने का फैसला किया गया है। अगर कोई दूसरा विकल्प होगा तो विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *