Breaking News

अभिनेता राजपाल यादव की पार्टी, लोक दल से मिल कर लड़ेगी यूपी मे चुनाव

rajpal yadavलखनऊ, फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की सर्व समभाव पार्टी,  लोक दल  के साथ मिल कर यूपी मे विधान सभा चुनाव लड़ेगी। यह घोषणा सर्व समभाव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल यादव ने की। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधान सभा सीटो पर सर्व समभाव पार्टी और लोकदल  मिल कर अपने प्रत्याशी  उतारेगें। उन्होने कहा की वह स्वयं चुनाव नही लड़ेगें, लेकिन लड़ रहे सभी प्रत्याशियों लिए स्टार कैम्पेनर के रूप मे प्रचार करेगें। अभिनेता राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुझे यश भारती पुरस्कार देकर कोई एहसान नही किया है मै यश भारती पुरकार के लिए सर्वाधिक उपयुक्त दावेदार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *