Breaking News

अमित शाह ने गुजरात के साणंद में किया रोडशो, उमड़ा भारी जनसैलाब..

अहमदाबाद, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को यहां साणंद नगर में रोडशो किया। शाह गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

शाह ने अहमदाबाद के साणंद में विशेष तौर पर डिजाइन किये गए खुले वाहन से रोडशो शुरू किया। उनके साथ गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी भी थे। साणंद गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है। साणंद विधानसभा क्षेत्र में काफी संख्या में क्षत्रिय और कोली मतदाता हैं। साणंद विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के कानू पटेल विधायक हैं जो कोली समुदाय से आते हैं। शाह का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग सड़क पर निकले थे।

रोडशो से पहले शाह ने लोकसभा क्षेत्र के घाटलोदिया, बोडकदेव, थलतेज, वेजलपुर और सरखेज वार्ड के बूथ स्तर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शाम में समाप्त हो जाएगा। राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान मंगलवार को होगा जबकि मतगणना 23 मई को होगी।