Breaking News

अर्जुन ने इस एक्ट्रेस को दिया बेस्ट किसर का खिताब!

arjun-620x400 नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने आलिया को बेस्ट किसर का खिताब का खिताब दे दिया है। अर्जुन आलिया को करीना से भी बेहतर किसर मानते है। जी हाँ! ये खुलासा खुद अर्जुन ने किया है। हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे अर्जुन ने कई दिलचस्प खुलासे किए। नो फिल्टर नेहा में अर्जुन सेे पूछा गया कि परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट में से पर्दे पर बेस्ट किसर कौन है तो उन्होंने आलिया का नाम लिया।

 आलिया और अर्जुन फिल्म टू स्टेट्स में साथ काम कर चुके हैं और दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। ये फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित थी। अर्जुन जल्द ही चेतन भगत के दूसरे नॉवल पर बनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी कोस्टार श्रद्धा कपूर है। इसके अलावा अर्जुन फिल्म मुबारका को लेकर भी चर्चा में हैं, जिनमें वो पहली बार अपने चाचा अनिल कपूर के साथ पर्दे पर दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *