Breaking News

आधी आबादी की तरक्की के बगैर देश का विकास सम्भव नहीं है- अखिलेश यादव

akhilesh-laxmibaiलखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाएं आधी दुनियां का प्रतिनिधित्व करती हैं और इस आबादी की तरक्की के बगैर देश का विकास सम्भव नहीं है।
मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने की कोशिश की है। इसीलिए महिलाओं के आत्म-सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाजवादी सरकार द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए गए हैं।
उन्होने उल्लेखनीय कार्य करने वाली 86 महिलाओं और संस्थाओं तथा प्रदेश की 306 महिला ग्राम प्रधानों को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ हीए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले सात महानुभावों को यश भारती सम्मान से नवाजा गया।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 10 जिलों बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, कन्नौज, लखनऊ, इलाहाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर एवं वाराणसी में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर आशा ज्योति केन्द्रों का लोकार्पणए कन्नौज जिले में स्टेट रिसोर्स सेण्टर फाॅर विमेन एण्ड चाइल्ड का शिलान्यास तथा सरकारी नौकरियों के प्रतियोगियों के लिए ऐप लाॅन्च किया।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जेण्डर इक्वाॅलिटी और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के सेण्टर फाॅर इनोवेशन इन ग्लोबल हेल्थ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच समझौता ज्ञापन ;एमओयूद्धका आदान.प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने मानव तस्करी रोकने के विशेष प्रयास के लिए इलाहाबाद के जिलाधिकारी संजय को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्थाओं सांझी दुनियाए हमसफर एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों से उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं सुश्री कामिनी श्रीवास्तवए सुश्री रजबुन निसाए सुश्री सुषमा साहूए सुश्री प्राची शर्माए सुश्री प्रतिभाए डाॅ0 मालविका हरिओमए सुश्री निष्ठा शर्मा तथा महिला ग्राम प्रधानाें श्रीमती सविताए श्रीमती सपना सिंहए श्रीमती फरजाना बेगमए श्रीमती नफसा बानोए श्रीमती धर्मशीलाए श्रीमती डिम्पल सिंहए श्रीमती प्रीती शाहीए श्रीमती मन्जू देवीए श्रीमती श्यामपता देवीए श्रीमती सम्फुलाए श्रीमती अंजली यादवए श्रीमती आशा सिंहए सुश्री स्मृति सिंहए श्रीमती लज्जा देवीए श्रीमती प्रभावती देवीए श्रीमती सुदामा देवी तथा श्रीमती अमीना बेगम को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया।
श्री यादव ने सुप्रसिद्ध पियानों वादक ब्रायन साइलस, पैरा बैडमिण्टन खिलाड़ी गौरव खन्ना, खेल प्रशासन से जुड़े आनन्देश्वर पाण्डेय, साहित्यकार डाॅ0 राम सिंह यादव, संगीतकार दवेन्दर सिंह तथा बाडी बिल्डर, पांच बार मिस्टर इण्डिया रह चुके वसी खां और लोक गायिका सुश्री रिचा जोशी को यश भारती सम्मान प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार तथा यश भारती सम्मान से सम्मानित सभी महानुभावों को बधाई और शुभकानाएं देते हुए भरोसा जताया कि इन सम्मानाें से अन्य प्रदेशवासी भी अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। यश भारती सम्मान नेताजी ;मुलायम सिंहद्ध द्वारा शुरू किया गया था। देश की कई नामी हस्तियां इससे सम्मानित की जा चुकी हैं। उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है। यहां काफी प्रतिभाएं हैं। प्रदेश की तमाम प्रतिभाएं देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। समाजवादी सरकार ऐसी विभूतियों को सामने लाने का काम कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *