इशांत और प्रतिमा नौ दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे

isantवाराणसी,  भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा नौ दिसंबर को बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से शादी करेंगे। सगाई समारोह 19 जून को कराया गया था। सूत्रों के अनुसार शादी नौ दिसंबर को होने की उम्मीद है। प्रतिमा सिंह वाराणसी से खेलती हैं और उन्होंने भारतीय बास्केटबाल टीम का विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व किया है जिसमें एशियाई खेल भी शामिल हैं। वह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की पूर्व कप्तान भी हैं। देश के बास्केटबाल जगत में सिंह बहनों के नाम से मशहूर प्रतिमा पांच बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी सभी बहनें भी बास्केटबाल खिलाड़ी हैं और वे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। दोनों को मंगलवार को गंगा आरती में भाग लेने के लिये घाट पर देखा गया था।

Related Articles

Back to top button