Breaking News

उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी बसपा सरकार: मायावती

mayawati-copyसहारनपुर,  बहुजन समाज पार्टी  की मुखिया मायावती ने  सहारनपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा में अंदरूनी मिलीभगत है। वह सहारनपुर के काॅसमाॅस सिटी में आयोजित विशाल रैली को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कांग्रेस की किसान यात्रा पर कहा कि ये लोग चाहे जितनी नाटकबाजी कर लें और बिजली हाफ और कर्जमाफी की चाहे जितनी बातें करें लेकिन यह बातें उत्तर प्रदेश की जनता के गले उतरने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण ही कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई। सीएम रहते शीला दीक्षित ने यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया। कांग्रेस ने अमीर किसानों का ही कर्ज माफ किया। कांग्रेस 54 वर्षों तक केन्द्र की सत्ता में रही। आज आरक्षण को खत्म करने की साजिश हो रही है। कांग्रेस सवर्णों को आरक्षण देने का झूठा वायदा कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वहीं भाजपा के दावे हवा- हवाई साबित हुए। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने की बात कही थी। लेकिन क्या किसानों की आय बढ़ी। अच्छे दिन के वायदे बुरे दिन में बदल गये। भाजपा ने राशन सस्ता करने का वायदा किया था लेकिन पेट्रोल डीजल और गैस के दाम बढ़ा दिये। गोरक्षा,लव जिहाद और धर्मान्तरण के नाम पर मुस्लिमों को परेशान किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *