Breaking News

उपचुनाव के लिए सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, जानिए कौन करेगा प्रचार

लखनऊ, नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, अवधेश प्रसाद समेत कई नेता शामिल है। इस लिस्ट में सबसे खास बात ये है कि जेल में बंद सपा नेता आजम खान को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का है। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, सपा महासचिव आजम खां, मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल है। साथ ही सपा सांसद रामजी लाल सुमन, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सपा महासचिव व सांसद हरेंद्र मलिक, अंबेडकर नगर से सपा सांसद लालजी वर्मा और अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेश उत्तम पटेल, सपा विधायक इंद्रजीत सरोज, यूपी विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय और सपा महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सपा विधायक राम अचल राजभर, सपा सचिव व विधायक ओम प्रकाश सिंह और सपा विधायक कमाल अख्तर को भी स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिली है। शाहिद मंजूर, राम गोविंद चौधरी, लाल बिहारी यादव, जावेद अली खान, राजा रामपाल, महबूब अली, जियाउर रहमान वर्क, देवेश शाक्य को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

वहीं, रामआसरे विश्वकर्मा, रमेश प्रजापति, किरण पाल कश्यप, राम अवतार सैनी, रेखा वर्मा, त्रिभुवन दत्त, अतुल प्रधान, मिठाई लाल भारती, आबिद राजा, संजय सविता, राजपाल कश्यप, मोहम्मद शकील अहमद नकवी और जुगल किशोर वाल्मीकि समेत कुल 40 सपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। बता दें, यूपी में गाजियाबाद, करहल, कटेहरी, खैर, सीसामऊ, कुंदरकी, फूलपुर, मीरापुर और मझवां सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इन सभी सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है।