Breaking News

ऋषि कपूर के घर लौटने की खुशी में ये काम करेंगी आलिया भट्ट…

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ,ऋषि कपूर के स्वदेश लौटने पर पार्टी देने जा रही है। ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ लगभग एक साल से न्यूयार्क में थे। वहां वह कैंसर का इलाज करा रहे थे।

ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराकर हाल ही में न्यूयॉर्क से वापस आए हैं। एक साल बाद घर लौटने पर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की थी। अब चर्चा है कि आलिया भट्ट, ऋषि कपूर के लिए होमकमिंग पार्टी होस्ट करेंगी।

जब ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में थे तब भी आलिया अक्सर रणबीर कपूर के साथ उनसे मिलने जाती थीं। नीतू कपूर ने भी कई बार आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर की थी।