एक दिन में इतने घंटे करती है काम प्रियंका चोपड़ा

priyenkaनई दिल्ली, बॉलीवुड की मोस्ट टॉप एक्ट्रेस और हॉलीवुड की क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा बहुत बिजी हो गयी है। दोनों देशों के एंटरटेनमेंट जगत में काम करने के कारण भागदौड़ लगी रहती है। पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड प्रियंका ने अपनी दिनचर्या को लेकर बताया कि उनकी जिंदगी उनके कार्यक्षेत्र में तब्दील हो गई है जहां वो अपने हिसाब से प्रेक्टिस करती है। पूर्व मॉडल और मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकी श्वेता जयशंकर द्वारा संकलित गॉर्जियस: ईट वेल, लुक ग्रेट नामक एक नई किताब में प्रियंका ने अपने खान-पान और फिटनेस से जुडी बातों का खुलासा किया है।

इस किताब में प्रियंका चोपड़ा के आलावा मलाइका अरोड़ा खान, मिलिंद सोमन, गुल पनाग और मधु सप्रे सहित कई भारत के टॉप मॉडलों के मौलिक विचार और खान-पान व नुस्खों के बारे में लिखा गया है। प्रियंका चोपड़ा नें इस किताब में बताय की वो एक दिन में कम से कम 18 घंटे काम करती करती है। इस दौरान वो आराम से एक जगह बैठ भी नहीं पाती है। शूटिंग सेट से लेकर मेक-अप ट्रेलर तक भाग-दौड़ लगी रहती है। प्रियंका ने बताया की वो एक इवेंट दूसरे इवेंट में जाने के लिए भागती रहती है।

प्रियंका ने बताया ये सब भी कसरत ही है। ये उनका जिम है और कार्यक्षेत्र भी है। प्रियंका ने कहा, वह अपने चेहरे, स्किन, शरीर और मस्तिष्क को लेकर काफी सजग रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत अमेरिकी टेलीविजन सीरीज क्वांटिको से की और अब हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी नजर आने वाली है। प्रियंका को हाल ही में यूनिसेफ की तरफ से विश्व सद्भावना दूत नियुक्त किया है। उन्हें इस साल की गूगल टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट 2016 में भी बेस्ट ड्रेस सर्च में सातवां स्थान मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button