Breaking News

एनएसजी मे भारत की दावेदारी पर, साइप्रस के समर्थन का, भारत ने किया स्वागत

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 48 देशों वाले परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह:एनएसजीः की सदस्यता के लिये भारत की दावेदारी पर साइप्रस के समर्थन का स्वागत किया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियादेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रतिनिधित्व चरित्र के विस्तार पर जोर दिया और भारत को इस विस्तार में संगठन के स्थायी सदस्य के तौर पर शामिल किये जाने की भी वकालत की।

सीएम योगी ने सुनायी, कृष्ण और सुदामा के बीच हुये, कैशलेस ट्रांजेक्शन की कहानी

उन्होंने यूएनएससी को ज्यादा प्रभावी, सक्षम और समसामयिक भू-राजनीतिक चुनौतियों का प्रतिनिधित्व करने वाला बनाये जाने पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिये अंतरसरकारी वार्ता (आईजीएन) पर मुहिम को आगे बढ़ाने का भी समर्थन किया।

गांवों को 24 घंटे बिजली देने के लिये, मुख्यमंत्री योगी ने लगायी जरूरी शर्त

दोनों नेताओं ने वैश्विक परमाणु अप्रसार उद्देश्यों को मजबूती देने में साझा हितांें को भी रेखांकित किया। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्यता के लिये भारत की दावेदारी पर साइप्रस के समर्थन की भी सराहना की।

सरकारी फाइलों से धूल हटाने के लिए सीएम योगी ने जारी किया यह आदेश

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक संयुक्त बयान मंे कहा गया, भारत की सदस्यता उसे वैश्विक परमाणु अप्रसार उद्देश्य में योगदान करने के लिये और सक्षम बनायेगी। इसमें कहा गया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ जंग समेत साझा हितों वाले अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किये। अनास्तासियादेस पांच दिन के भारत दौरे पर हैं जो आज सम्पन्न होगी।

यूपी पुलिस मे बड़ा फेरबदल-सुलखान सिंह बने नये डीजीपी, देखिये पूरी लिस्ट

योगी ने डिंपल यादव समेत कर्इ दिग्गज नेताआें की सुरक्षा हटार्इ