Breaking News

एशियाई खेल के लिए भारतीय महिला हैंडबॉल टीम घोषित

लखनऊ, चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से शुरु होने वाले एशियाई खेलों के लिये भारतीय महिला हैंडबाल टीम की घोषणा मंगलवार को कर दी गयी।

महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान रेलवे की ज्योति शुक्ला होंगी जबकि उपकप्तान हिमाचल प्रदेश की दीक्षा कुमारी बनाई गयी है। टीम में उत्तर प्रदेश की शिवा सिंह और तेजस्विनी सिंह का भी चयन किया गया है।

एशियन गेम्स के 19वें संस्करण में हैंडबॉल के मुकाबले 24 सितंबर से पांच अक्टूबर तक होंगे। इसके लिए टीम दिल्ली से 20 सितंबर को हांगझोऊ के लिए रवाना होगी।

भारतीय महिला हैंडबॉल टीम को प्रारंभिक राउंड के ग्रुप बी में जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत के साथ चीन, जापान, नेपाल और हांगकांग चाइना को जगह मिली है। भारतीय टीम 25 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद भारतीय टीम की 27 सितंबर को हांगकांग चाइना, 29 सितंबर को चीन और 30 सितंबर को नेपाल की टीम से टक्कर होगी।

अयोध्या के डा.भीमराव अंबेडकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित टीम के शिविर की समाप्ति कें बाद रवानगी से पूर्व भारतीय टीम का विदाई समारोह लखनऊ में एक निजी होटल में किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की अध्यक्ष व बीबीडी यूनिवर्सिटी की चांसलर अलका दास ने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय के अनुसार शिविर में खेल की तकनीक, इंडयोरेंस, स्टेमिना व गति में सुधार के लिए कड़ा अभ्यास कराया गया है।

एशियन गेम्स के लिए चयनित भारतीय महिला हैंडबॉल टीम

नीना शील (पश्चिम बंगाल),

दीक्षा कुमारी, निधि शर्मा, शालिनी ठाकुर, भावना, मिताली शर्मा, प्रियंका ठाकुर (हिमाचल प्रदेश),

शिवा सिंह, तेजस्विनी सिंह (उत्तर प्रदेश)

मेनिका, , सुषमा, ज्योति शुक्ला, प्रियंका (भारतीय रेलवे)

सोनिका, आशा (हरियाणा)

पूजा कंवर (राजस्थान)

कोच : एम.कार्तिकेयन, सचिन चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह, मनीषा, अतनु मजूमदार

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com