Breaking News

एशियाई बीच खेलों में भारत ने जीते 10 कांस्य

gamदनांग,  भारत ने यहां चल रहे पांचवें एशियाई बीच खेलों में  पेंकाक सिलत खेल और वियतनाम के पारंपरिक मार्शल गेम में 10 कांस्य पदक जीत लिए। भारतीय दल प्रमुख ओंकार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार भारत ने पेंकाक सिलत खेल और वियतनाम के पारंपरिक मार्शल गेम में 10 कांस्य पदक जीत लिए। भारत अब तक इन खेलों में एक स्वर्ण ,तीन रजत और 12 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीत चुका है। पेंकाक सिलत खेल में संजय कुमार (60-65 किग्रा वजन वर्ग), चंद्रशेखर (65-70 किग्रा), कुलदीप मोकावत (70-75 किग्रा), पुरीमितला मनोज साई (75-80 किग्रा), अंबेर भारद्वाज (80-85 किग्रा) और अय्यर रिया रवि (60-65 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। वियतनाम के पारंपरिक मार्शल गेम में श्रीणय गुलाब (50), साग्विक गुलाब जाधव (55), रमित भारत वाघोले (60) और अबोली आश्रु फाल्के (48) ने कांस्य पदक जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *