Breaking News

कई जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी मे शामिल

pc shivpal 1समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री  शिवपाल सिंह यादव के समक्ष आज जिला पंचायत सुल्तानपुर के 07 सदस्यों ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने, 02 पंचायत सदस्यों द्वारा समर्थन देने और 03 सदस्यों द्वारा सहयोग एवं समर्थन देने की घोषणा की गई। ये सभी सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद की घोषित प्रत्याशी श्रीमती ऊषा सिंह पत्नी श्री शिव कुमार सिंह को विजयी बनायेंगे। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दी.
आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले पंचायत सदस्य  हैं – शारदा शुक्ला (वार्ड सं0-3), राजीव पाण्डेय (वार्ड सं0-1),  बबिता तिवारी (वार्ड सं0-29), श्री गोकरन सोनकर (वार्ड सं0-12), बसंतलाल (वार्ड सं0-20),  होरीलाल सोनकर (वार्ड सं0-39),  मीना सिंघानिया (वार्ड सं0-40), राजेश शुक्ला (वार्ड सं0-16) एवं राजेश उपाध्याय (वार्ड सं0-6) भी प्रत्याशी को समर्थन देंगे। सर्वश्री पृथ्वीपाल यादव (वार्ड सं0-42), उदयचन्द यादव (वार्ड सं0-45), एवं रामशंकर यादव (वार्ड सं0-31) ने भी सपा को समर्थन एवं सहयोग देने का वचन दिया है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एस0आर0एस0 यादव  एवं एम0एल0सी0, विधायक लम्भुआ  संतोष पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव एवं दीपू श्रीवास्तव, परमात्मा यादव, सलाउद्दीन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *