करण जौहर की फिल्म में नजर आ सकते है शाहरूख और ऐश्वर्या

sarukhमुंबई,  बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार करण जौहर किंग खान शाहरूख खान और जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर फिल्म बना सकते हैं। करण के निर्देशन में बनी हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरूख ने कैमियो किया है। फिल्म में ऐश्वर्या, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभायी है। करण अब शाहरूख और ऐश्वर्या को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। बताया जाता है कि करण को शाहरूख और ऐश्वर्या की जोड़ी बेहद पसंद है। करण ने इन दोनों को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया है। करण को लगता है कि इस जोड़ी पर तो पूरी फिल्म बनाई जा सकती है। इन दोनों के लिए करण के दिमाग में पहले से ही एक पटकथा है।

शाहरूख और ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म देवदास में साथ काम किया था। देवदास के बाद ऐश्वर्या और शाहरुख फिल्म शक्ति के गानेइश्क कमीना में भी दिखे थे। बाद में फिल्म चलते चलते में ये जोड़ी रखी गई थी जिसके कुछ सीन शूट करने के बाद ऐश्वर्या ने इस फिल्म को छोड़ दिया था। उनके फिल्म को छोडने का कारण कथित रूप से सलमान खान का वह हंगामा था जो उन्होंने फिल्म के सेट पर किया था। बाद में इस भूमिका के लिए रानी मुखर्जी को लिया गया।

Related Articles

Back to top button