Breaking News

कांग्रेस की संस्कृति भारत निर्माण की रही – शीला दीक्षित

Sheila Dikshitभदोही, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एंव कांग्रेस की बरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने विरोधियों पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस के 27 साल यूपी बेहाल रोड शो के दौरान भदोही से वापसी के दौरान जिला मुख्यालय ज्ञानपुर के मुखर्जी पार्क में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के अलावा बसपा सुप्रीमों मायावती पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने गैर कांग्रेसी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी, मुलायम और मायावती ने यूपी को लूटा है जबकि कांग्रेस की संस्कृति भारत और यूपी निर्माण की रही है। 27 सालों में उत्तर प्रदेश बदहाल और बर्बाद हो चुका है। इस बीच उत्साहित कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के जिंदाबाद नारे लगा रहे थे। वहीं शीला दीक्षित तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं का भी नारा गूंज रहा था।

हालांकि मौसम की गड़बड़ी के कारण कार्यक्रम प्रभावित भी हुआ। लेकिन कांग्रेसियों में काफी उत्साह दिखा। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने भाषण पर अधिक समय नहीं दिया। सिर्फ दस मिनट के संबोधन में उन्होंने  कहा जब से यूपी से कांग्रेस गायब हैं यहां की हाल खस्ताहाल है। सड़क, शिक्षा और यातायात पूरी तरह बर्बाद है। दीक्षित ने कहा कि सरकार बनती है जनता की सेवा के लिए लेकिन भाजपा, सपा और बसपा ने गलत संस्कृति डाली है। इन दलों ने राजनीति की भाषा और परिभाषा ही बदल डाली है। जनता की सेवा के बजाय गैर कांग्रेसी दल खुद की सेवा करवाने में लगे हैं। भाजपा, सपा और बसपा के मुख्यिा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मोदी, मुलायम और मायावती ने यूपी को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो 27 साल की बदहाली दूर होगी। प्रदेश में शांति, खुशहाली और सुरक्षा व्यवस्था कायम होगी। प्रदेश में सबसे अधिक महिलाएं असुरक्षित हैं उन पर हिंसा बढ़ रही है और सरकार चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है यही उसकी संस्कृति है। सरकार बनने पर वह लोगों की जरुरतों को पूरा करेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सबके साथ चलने वाली और सबका विकास करने वाली कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है। इसलिए आप कांग्रेस को वोट करें।

 इसके पहले पूर्व प्रस्तावित 27 साल यूपी बेहाल यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए कपसेठी कछवां चौराहे होते हुए जीटी रोड के जरिए भदोही की सीमा में प्रवेश किया। जहां से बाबूसराय, महराजगंज, औराई चौराहा, उगापुर, सर्रोई, बभनौटी, रजपुरा चौराहा होते हुए भदोही शहर पहुंची। नेशनल तिराहे पर कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। बाद में मूंसी, देवनाथपुर होते हुए जिला मुख्यालय ज्ञानपुर पहुंची। जहां शाम चार उन्होंने मुखर्जी पार्क में सभा को संबोधित किया। इसके बाद गोपीगंज की तरफ बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *