Breaking News

कानून व्यवस्था व चुनाव के मुद्दों पर डीजीपी से मिला प्रसपा लोहिया प्रतिनिधिमंडल,सौंपा ज्ञापन

लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी के नेत्रत्व में प्रदेश व राजधानी में बिगड़ी कानून व्यवस्था व आम चुनाव को देखते हुए एक २१ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यूपी के डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा! प्रसपा ने अपने २१ सूत्रीय ज्ञापन में डीजीपी से प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने,प्रदेश में बढ़ते आपराधिक मामलों जैसे हत्या, अपहरण, डकैती, चोरी, छेड़छाड़ व बलात्कार जैसे आपराधिक मामलों पर नकेल कसे।

प्रसपा लोहिया ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि उद्यमी, व्यापारी, किसान, नौजवान सहित सभी आम जन बिना किसी परेशानी व प्रशासनिक हीलाहवाली के अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा सकें।चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों,पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को बिना वजह परेशान ना किया जाये! साथ ही हाल ही में हुए लखनऊ के आलमबाग में सर्राफा व्यापारी आरके ज्वेलर्स की दुकान पर पड़ी डकैती का तत्काल खुलासा करने सामानों की बरामदगी करने की मांग की है।प्रसपा लोहिया ने यह भी मांग की है कि सर्राफा व्यापारियों सहित उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएँ व उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं।

प्रसपा ने पुलिस द्वारा की जा रही लाइसेंस व अतिक्रमण के नाम पर अवैध वसूली को रोकने की मांग भी है। इसके अलावा प्रसपा ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि सभी पुलिस कार्यालयों में विपक्ष के नेताओं को भी सम्मान दिया जाए व उनके बताये गए जायज़ कामों को प्राथमिकता के साथ किया जाए। वही मीडिया से बात करते हुए प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी ने कहा कि हमारे महानगर अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ ने प्रतिनिधिमंडल के २१ सदस्यों की सूची डीजीपी को भेजी थी जिसे डीजीपी ने अनुमोदित भी किया था! लेकिन आज यहाँ आने के बाद केवल 6 लोगों को ही मिलने की अनुमति दी गई।

हम प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था सुधारने व सर्राफा व्यापारियों जैसे उद्यमियों को जिन्हे अपने कीमती सामानों के परिवहन के दौरान सुरक्षा के लिए हथियारों को रखने की आवश्यकता होती है, उनके लाइसेंसी हथियारों को जबरन न जमा किया जाए.! प्रसपा लोहिया के प्रतिनिधि मंडल की मांगों को लेकर डीजीपी आश्वासन दिया है कि वह इन सभी मांगों पर उचित कार्यवाही करेंगे।

इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से भगवती सिंह पूर्व मंत्री,सुंदरलाल लोधी प्रदेश अध्यक्ष, शारदा प्रसाद शुक्ला पूर्व मंत्री,फरत हसन उर्फ फरत मिंया प्रदेश उपाध्यक्ष,राम सिंह यादव मण्डल प्रभारी, रंजीत यादव जिला अध्यक्ष,अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ प्रदेश प्रवक्ता/ महानगर अध्यक्ष,अनिल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,अजीत सिंह चौहान अधिवक्ता सभा अध्यक्ष,गणेश रावत प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति,शम्मी वोहरा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा,दिनेश यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा,नीतू कनौजिया जिला अध्यक्ष महिला सभा,शोभित सरकार लोहिया वाहिनी कोषाध्यक्ष गणेश रावत प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति,विनीत शुक्ला वीनू महासचिव, उमा यादव प्रदेश महासचिव ,जय श्री शुक्ला महासचिव,डीपी यादव प्रवक्ता लोहिया वाहिनी,प्रियांक यादव “रजत” नगर अध्यक्ष युवजन सभा,सूरज यादव कार्यकारिणी सदस्य,महिला नगर अध्यक्ष नीतू कनौजिया,प्रदेश महासचिव, ममता सिंह उपाध्याय महिला मोर्चा,मोहम्द ताज महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा,नवी अहमद जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, शान्ति यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा, वरूण शर्मा महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड,राकेश यादव, जिला सचिव वीर यादव नगर महासचिव युवजन,अभिनव पांडेय महानगर उपाध्यक्ष युवजन सभा,विशाल सैनी महानगर सदस्य,आशीष श्रीवास्तव नगर सचिव युवजन सभा, मिर्जा एहसान बेग,सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।