काॅरपोरेट एजेंट के रूप में कार्य कर रहे प्रधानमंत्री मोदी- किरणमय नन्दा

kiranmaye nandaकुशीनगर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य किरणमय नन्दा ने प्रधानमंत्री मोदी पर कारपोरेट जगत के एजेंट होने का आरोप लगया। सपा नेता ने कहा कि पूरे देश का चेहरा उत्तर प्रदेश में दिखता है। यदि उत्तर प्रदेश पिछड़ेगा तो देश पिछड़ेगा। सपा नेता बुधवार को कुशीनगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सीएम का चेहरा तक नही है। सपा नेता ने कहा कि नोटबंदी केंद्र सरकार ने उत्तरप्रदेश का चुनाव अपने पक्ष में करने के लिए किया है। भाजपा नेताओं ने अपना पैसा निकाल लिया। केंद्र सरकार पूरी तरह पूंजीपतियों से संचालित हो रही है। एक सवाल पर कहा कि पार्टी में कोई झगड़ा नही था और न है। वह सिर्फ पारिवारिक मतभेद था।

नन्दा ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बोले कि कांग्रेस से गठबंधन केवल सेकुलर ताकतों को रोकने के लिए किया गया है। प्रेस वार्ता में उपस्थित सपा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि मोदी को 2017 की चिन्ता नही है। अखिलेश सरकार के विकास कार्यो से सबसे ज्यादा खतरा 2019 का है। क्योंकि अखिलेश 2019 में पीएम पद के दावेदार होंगे। मोदी अपनी हार मान चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button