किरण बेदी और कांग्रेस सरकार में फिर टकराव, पीएमओ को किया ट्वीट

नई दिल्ली,  पुदुच्चेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और वहां की कांग्रेस सरकार के बीच काफी लंबे समय से खींचतान चल रही है। अब राज्य में एक अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर दोनों आमने-सामने हैं। अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर किरण बेदी नाराज हैं, उन्होंने कहा कि ये ट्रांसफर उनसे बिना पूछे किया गया है। जबकि यह उपराज्यपाल का अधिकार क्षेत्र है। इसको लेकर किरण बेदी ने ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने सभी कागजात भी दिखाये।

उन्होंने ट्वीट में गृह मंत्रालय और पीएमओ को भी टैग किया है।किरण बेदी के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में थी, उनकी गैरमौजूदगी में मुख्य सचिव ने म्यूनिसिपल कमिश्नर चंद्रशेखरन का ट्रांसफर ऑर्डर दे दिया। जिसके बाद उन्होंने इस मामले को केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि के समक्ष उठाया। राजीव महर्षि ने राज्य के मुख्य सचिव से बात की, और यह पूछना चाहा कि उपराज्यपाल की गैरमौजूदगी में उन्होंने कैसे ट्रांसफर के ऑर्डर पास कर दिया। किरण बेदी का तर्क था कि यह नियमों के खिलाफ है। किरण बेदी की शिकायत के बाद राजेश महर्षि ने इन आदेशों को खारिज कर दिया है।

पुदुच्चेरी की कांग्रेस सरकार और किरण बेदी के बीच इस साल की शुरुआत में भी खटपट की खबरें थीं। आधिकारिक बातों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने के सरकार के आदेश को किरण बेदी ने रद्द कर दिया था। नारायणस्वामी ने 31 दिसंबर को आदेश जारी कर आधिकारिक वार्ताओं के लिए वॉट्सएप, फेसबुक और ट्विटर इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी लेकिन एक दिन बाद ही एलजी ने इसे रद्द कर दिया था।

Related Articles

Back to top button