Breaking News

केरल में सीएम योगी ने कहा लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

कीचेरी (केरल), राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर माकपा द्वारा निशाना बनाए जाने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां मार्च किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। सात किलोमीटर के मार्च में आदित्यनाथ के साथ केरल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन भी थे।

 पत्रकार रवीश कुमार को जान का खतरा, पीएम मोदी को लिखा ये पत्र

ओबीसी आरक्षण को बांटने के लिये, मोदी सरकार ने बनाया नया आयोग

सांप्रदायिक हरकतों पर प्रशासन का मूक दर्शक बने रहना खतरनाक-अखिलेश यादव

 आदित्यनाथ ने पीटीआई से कहा, ‘‘ लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है लेकिन दुर्भाग्य से केरल, जो ईश्वर की अपनी धरती है, राजनीति से प्रेरित हिंसा का गवाह बन रहा है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस यात्रा के जरिए हम लोगों को माकपा के खराब शासन के बारे में बताएंगे। इसके समर्थन में लोग बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं।

महान शेन वॉर्न ने कुलदीप यादव की तारीफ मे कहे ये शब्द, बताया भविष्य का…?

लालू यादव का बड़ा खुलासा-कैसे सरकार बचा रही सृजन घोटालेबाजों को 

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल के कन्नूर जिले में स्थित मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के गृह शहर से कल ‘जन रक्षा यात्रा’ की शुरुआत की है। यह यात्रा राज्यभर में जाएगी और इसका समापन 17 अक्तूबर को तिरुवनंतपुरम में होगा। इसकी थीम है ‘‘जिहादी-लाल आतंक के खिलाफ सबको खड़ा होना चाहिए ।’’ शाह राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

अन्ना हजारे राजघाट पर सत्याग्रह पर बैठे, जानिये कारण ?

भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर, अखिलेश यादव का तीखा हमला

 वह कल कन्नूर में रैली में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर माकपा के कथित हमलों के खिलाफ सभी राज्यों की राजधानियों में ‘पदयात्रा’ की घोषणा की। उन्होंने राज्य में राजनीतिक हिंसा को लेकर विजयन पर सवाल भी उठाया। राज्य में वर्ष 2001 से 120 भाजपा कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं, इसमें से 84 तो अकेले कन्नूर में मारे गए हैं। भाजपा का आरोप है कि इनमें से 14 मुख्यमंत्री के गृह शहर में पिछले वर्ष उनके सत्ता में आने के बाद से मारे गए हैं।

दंगल के उद्घाटन पर, अखिलेश यादव ने आरक्षण के दंगल का पेश किया फार्मूला

कानपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल, पथराव के बाद आगजनी

लंबित मामलों की संख्या, जानिये सुप्रीम कोर्ट मे घटी कि लोअर कोर्ट मे बढ़ी ?