Breaking News

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे प्रकाश में आज जगमगाएगी दुनिया की सबसे उंची इमारत

burj khalifaदुबई, गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का अपना ही अंदाज होगा और यह तिरंगे के रंगों – केसरिया, सफेद और हरे – की रोशनी से आज रात जगमगाएगी। बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्विट में बताया, ‘‘आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।’

’ दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर उंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है। उल्लेखनीय हे कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *