Breaking News

गर्मी से निजात पाने यमुना में उतरे दो तीर्थयात्रियों की मौत

मथुरा,  राधारानी की नगरी वृन्दावन में पड़ रही तेज गर्मी से राहत पाने के लिए रविवार को यमुना में उतरे दो तीर्थयात्री केसी घाट वृन्दावन में गहरे पानी में डूब गए।

पुलिस के अनुसार सोमवार को के सी घाट की पुरातात्विक विशेषता को देखने के लिए झुंझुनू , राजस्थान निवासी मोहित पुत्र महेन्द्र सैनी, राहुल पुत्र लक्ष्मण सैनी, नवीन पुत्र प्रकाश सैनी एवं गौरव पुत्र विकास कुमार ( सभी की आयु 18 से 19 वर्ष ) गए थे। भीषण गर्मी में यमुना के शीतल पानी को देखकर मोहित एवं राहुल यमुना में स्नान करने लगे किंतु अचानक दोनो के पैर फिसल जाने से वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथियों ने शोर मचाया किंतु जब तक गोताखोर आते दोनो ही यमुना में डूब गए।

सीओ वृन्दावन आकाश सिंह ने बताया कि दोनो के शवों को दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।