Breaking News

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण- यूपी, पंजाब और गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

election surveyनई दिल्ली, पांच राज्यों मे होने वाले चुनावों मे, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। यह पूर्वानुमान, एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में  लगाया गया है जबकि उत्तराखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत बताया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार यह चुनाव पूर्व सर्वेक्षण कांग्रेस समाजवादी पार्टी का गठबंधन होने के तुंरत बाद किया गया।चुनाव पूर्व यह सर्वेक्षण करीब एक हफ्ते किया गया था। सर्वेक्षण में मणिपुर को शामिल नहीं किया गया है।

‘द वीक-हंसा रिसर्च’ द्वारा कराये गए सर्वेक्षण में कहा गया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में किसी दल को बहुमत नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश और गोवा में भाजपा जबकि पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इसमें कहा गया, ‘403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में चुनाव सर्वेक्षण में भाजपा को 192 से 196 तथा सपा-कांग्रेस गठबंधन को इसके बहुत करीब 178-182 सीटें जबकि बसपा को तीसरे नंबर पर 20 से 24 सीटें तथा अन्य को पांच से नौ सीटें दी गई हैं।’

इसमें 117 सीटों वाले पंजाब में कांग्रेस को 49 से 51 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बताया गया जबकि आप को 33 से 35 सीटें बताई गईं। अकाली दल भाजपा गठबंधन को केवल 28 से 30 जबकि अन्य को तीन से पांच सीटें प्राप्त होने की पूर्वानुमान लगाया गया।

गोवा में कुल 40 सीटों में सत्तारूढ़ भाजपा को 17 से 19 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बताया गया जबकि कांग्रेस को 11 से 13 तथा आप को केवल दो से चार सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया।  गोवा में महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी को 3-5 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि निर्दलीय दलों को अधिकतम 2 सीटें मिलने की उम्मीद है।

इन चारों राज्यों में से, केवल उत्तराखंड में स्पष्ट बहुमत बताया गया जिसमें भाजपा को 70 सदस्यीय सदन में 37 से 39 सीटें बताई गईं जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 27-29 सीटें दी गईं। बसपा को एक से तीन सीटों मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *