Breaking News

जन्मदिन पर बोले भगवती सिंह- समाजवादियों को जमीन और संगठन मजबूत करना होगा

mulayam-singh-yadav-frontलखनऊ, सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद भगवती सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद व प्रदेश सरकार में वनमंत्री रहे भगवती सिंह ने कहा कि चुनाव का समय आ रहा है। हम समाजवादियों को जमीन और संगठन मजबूत करना होगा। सांप्रदायिक सोच रखने वालों को जवाब देना है और सभी सपा प्रत्याशियों को जिताना है।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव समाजवादी नेता भगवती सिंह के 84वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गांधी भवन पहुंचे। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि‍ भगवती सिंह पुराने समाजवादी साथी हैं। वे समाजवादी आंदोलन के समय से लगातार जुड़े रहे हैं। आंदोलन के दौरान उस समय खाना भी नहीं मिलता था तो ये लाई चना खाकर पेट भरते थे।

मुलायम सिंह ने कहा कि बड़े वे लोग ही होते हैं जो अपनी गलती स्वीकार कर लेते हैं। जो भूल स्वीकार नहीं करते वे बड़े नेता नहीं बन सकते। हमसे भी कई बार गलतियां होती हैं लेकिन मैं स्वीकार करता हूं। मुलायम सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने भगवती सिंह को टिकट नहीं दिया था लेकिन भगवती सिंह महोना से निर्दलीय लड़े और जीते भी। उस समय चौधरी साहब ने कहा कि भगवती सिंह को टिकट न देना उनकी भूल थी…। यह उनका बड़प्‍पन था। मुलायम सिंह ने भगवती सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि भगवती सिंह सिद्धांतों के लिए हमेशा अडिग रहे। कई बार उनको मानने के लिए मुझे खुद उनके घर जाना पड़ा।

 भगवती सिंह के 84वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में  84 किलो के लड्डू का केक काटा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।  समाजवादी आंदोलन के 65 वर्ष के मौके पर ‘समाजवादी ही क्यों’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *