Breaking News

जन्मदिन पर विशेष-राजनीतिक क्षेत्र में यह कीर्तिमान है, डिम्पल यादव के नाम

लखनऊ, डिम्पल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं।डिम्पल यादव का राजनीतिक क्षेत्र में बहुत लंबा अनुभव नही है लेकिन कम समय मे ही उन्होने न केवल अपनी छाप छोड़ी है बल्कि एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम किया है।

 जानिये, क्या है बीएसपी की ‘ब्लू बुक’, मायावती आज अपने जन्मदिन पर करेंगी विमोचन

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ 11 की विजेता बनीं शिल्पा शिंदे

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, देश के संविधान को रखा ताक पर

डिम्पल यादव कन्नौज से निर्विरोध सांसद हैं। राजनीतिक क्षेत्र में वह पहला चुनाव हार गयीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनके पति अखिलेश यादव ने कन्नौज लोक सभा सीट जब छोड़ी तो डिम्पल ने इस सीट के लिये अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।मुकाबले में कांग्रेस,  भाजपा  और बहुजन समाज पार्टी ने उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा जबकि दो अन्य, दशरथ सिंह शंकवार (संयुक्त समाजवादी दल) और संजू कटियार (स्वतन्त्र उम्मीदवार) ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

बुद्ध का संदेश, हिंसा से करुणा की ओर बढ़ने के लिए जरूरी-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

भाजपा सरकार ने किसानों से धोखा किया, अब उनको अपमानित कर रही -अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने बताया, किस दिन मिलेगा यूपी को नया DGP….

जिसका परिणाम यह हुआ कि 2012 का लोक सभा उप-चुनाव उन्होंने निर्विरोध जीतकर उत्तर प्रदेश में एक कीर्तिमान स्थापित किया। डिम्पल से पूर्व पुरुषोत्तम दास टंडन ने उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद पश्चिमी लोकसभा सीट सन् 1952 में एक पुरुष प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध जीती थी। इतिहास मे पहली बार महिला प्रत्याशी के रूप में मात्र डिम्पल यादव  निर्विरोध सांसद चुनी गईं और एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

जानिए क्यों महिला अध्यापकों ने मुंडवाया अपना सिर………

इस आईएएस को दे सकती है योगी सरकार एक बड़ी जिम्मेदारी

इस वरिष्ठ विधायक का हुआ निधन,पार्टी में छाई शोक की लहर

डिंपल उत्तराखंड के निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल एससी रावत की बेटी हैं। जब डिंपल-अखिलेश की लव स्टोरी चल रही थी, तब पहाड़ पर यूपी से अलग राज्य की मांग हो रही थी। डिंपल के गांव के लोग अखिलेश यादव के पिता और पूर्व मुख्यमन्त्री  मुलायम सिंह के सख्त खिलाफ थे। यादव और राजपूतों के बीच शादी को लेकर राजनैतिक नुकसान होने का भी खतरा था।  अखिलेश यादव के जीवन पर किताब लिखने वाली पत्रकार सुनीता एरन ने अपनी किताब ‘अखिलेश यादव – बदलाव की लहर’ में डिंपल के साथ रिलेशनशिप का जिक्र किया है।

राज्यसभा चुनाव- लालू की गैर-मौजूदगी के बावजूद, छक्का मारने की तैयारी मे तेजस्वी यादव

अबकी बार खास होगा मायावती का जन्मदिन, बसपा ने की बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी

प्रेस कांफ्रेंस करने वाले चार जजों मे एक ने बताया, उन्होने क्यों एेसा किया..?

डिंपल की अखिलेश यादव  से मुलाकात पढ़ाई के दिनों में हुई थी। वे तब महज 17 साल की थीं और अखिलेश यादव 21 के। डिंपल तब स्कूल में पढ़ती थीं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई। पहली मुलाकात में अच्छी दोस्ती होने के बाद अखिलेश और डिंपल में लगातार बातचीत होने लगी। जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

आलू किसानों की समस्याओं को लेकर, समाजवादी पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन

यूपी में एकबार फिर IAS अफसरों के हुये तबादले, कई जिलों के डीएम बदले

लालू यादव ने पत्रकारों की ली क्लास, बोले-थूकत बानी ऊहो छपअता..जेल अइह त पता चली..

अखिलेश यादव और डिंपल 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। लंबी डेटिंग के बाद दोनों शादी के सूत्र में बंधे। 24 नवंबर 1999 में डिंपल और अखिलेश विवाह सूत्र में बंध गए। अखिलेश और डिंपल के आज अदिति, टीना और अर्जुन  3 बच्चे हैं।राजनीति में अपने पति का हाथ बंटाने के लिये वे अन्य कामों के साथ पूर्व मुख्य मन्त्री अखिलेश यादव का ट्वीटर व फेसबुक अकाउण्ट भी स्वयं देखती हैं।

अखिलेश यादव ने राजनीति में आगे के सफर के बारे में किया बड़ा खुलासा….

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के कारनामों का किया खुलासा

मौका मिला तो अखिलेश यादव को छोड़ूंगा नहीं-अमर सिंह