Breaking News

जवान ने अपनी सर्विस रायफल से की आत्महत्या की कोशिश

सुकमा, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।
गंभीर हालत में आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार जिले के छिंदगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक ने कल शाम थाना परिसर में सर्विस रायफल से अपने सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने के बाद खून से लथपथ आरक्षक वहीं बेहोश हो गया। उसके साथियों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल जवान का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बताई जा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि आरक्षक नरेंद्र नेगी अपने सिर की चोट से लंबे समय से ग्रस्त होने के कारण काफी परेशान चल रहा था। लगातार वो अपनी बीमारी का इलाज करवा रहा था, लेकिन कोई सुधार न होने से परेशान था। उन्होंने कहा कि संभवत: इसी वजह से आरक्षक ने ये कदम उठाया।