News85.inNews85.in Latest Hindi NewsPortal

  • होम
    • मुख्य पृष्ठ
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • विज्ञापन नीति
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • प्रादेशिक
      • दिल्ली
    • अंतरराष्ट्रीय
    • स्थानीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • डिजिटल मीडिया से
  • इंटरव्यू
  • स्पेशल 85
  • विविध
    • महिला जगत
    • कृषि जगत
    • कला-मनोरंजन
    • खेल कूद
    • स्वास्थ्य
  • गैलरी
    • फोटो गैलरी
    • वीडियो
  • चुनाव
Breaking News
  • जातीय जनगणना अन्य धर्मों की पिछड़ी जातियों के लिये भी कल्याणकारी- केके पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- लखनऊ
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- कानपुर
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- वाराणसी
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- प्रयागराज
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- गाजियाबाद
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- अलीगढ़
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- मेरठ
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- बरेली
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- गोरखपुर

जाट आरक्षण आंदोलन – याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

February 22, 2016

supreme-courtनई दिल्ली,   जाट आरक्षण आंदोलन पर  दिल्ली सरकार की याचिका पर  उच्चतम न्यायालय ने सरकार के स्तर पर मामले को सुलझाने के बजाए न्यायालय आने के लिए उसे फटकार लगाई। पीठ ने कहा, आप लोग सरकार के स्तर पर मामला सुलझाने के बजाए उच्चतम न्यायालय आ रहे हैं। आप उच्चतम न्यायालय से आदेश चाहते हैं। आपको सब कुछ बिना कोई प्रयास किए चाहिए। उसने अदालत के भीतर दिल्ली जल मंत्री कपिल मिश्रा की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा, आपके मंत्री कार्यक्षेत्र में जाने के बजाए अदालत में बैठे हैं। आप एसी चैम्बर में आराम फरमाते हैं और आपको न्यायालय से आदेश चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने दो दिन में स्थिति रिपोर्ट मांगी। पीठ ने आप सरकार की याचिका पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। आप सरकार ने हरियाणा की मुनक नहर के बैराज पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए जाने की मांग की है। पीठ में न्यायमूर्ति यूयू ललित भी शामिल हैं। पीठ पहले दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई करने की अनिच्छुक थी और उसने सरकार के स्तर पर मामले को सुलझाने के बजाए न्यायालय आने के लिए उसे फटकार लगाई।

दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील राजीव धवन के बार बार जोर देने पर पीठ ने हरियाणा सरकार से कहा कि वह राजधानी में जलापूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक प्रबंध करे। हरियाणा की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि चीजों को नियंत्रण में किया जा रहा है और वे यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि जलापूर्ति आज बहाल हो जाए।

आप सरकार ने हरियाणा की मुनक नहर से बिना किसी बाधा के जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के हस्तक्षेप की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। ऐसा बताया जा रहा है कि आरक्षण की मांग कर रहे जाट प्रदर्शनकारियों के कारण जलापूर्ति ठप है। याचिका में यह आग्रह भी किया गया कि केंद्र को मुनक नहर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सेना की तैनाती करनी चाहिए।

दिल्ली सरकार के स्थाई वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा था, दिल्ली को तत्काल जलापूर्ति की जानी चाहिए क्योंकि यह लोगों की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में सभी जल संयंत्र बंद हो गए हैं क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने नहर को कब्जे में ले लिया है। मेहरा ने कहा था कि लुटियंस जोन और कई अन्य इलाकों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा था, सेना को सुनिश्चित करना चाहिए कि दिल्ली को तत्काल पानी मिले। जाट आंदोलन के कारण हरियाणा से जलापूर्ति बाधित होने के कारण दिल्ली में जल संकट पैदा हो गया है। जाट आरक्षण आंदोलन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में बाधित जलापूर्ति को बहाल करने संबंधी दिल्ली सरकार की याचिका पर हरियाणा सरकार से स्थिति रिपोर्ट मांगी है।

 

slide 2016-02-22
News85Web

Related Articles

जातीय जनगणना अन्य धर्मों की पिछड़ी जातियों के लिये भी कल्याणकारी- केके पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता

March 20, 2023

प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- लखनऊ

March 20, 2023

प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- कानपुर

March 20, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Videos

A valid URL was not provided.

Sponsors

  •  

  •  

    NEWS85.in

ताजा समाचार

  • जातीय जनगणना अन्य धर्मों की पिछड़ी जातियों के लिये भी कल्याणकारी- केके पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- लखनऊ

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- कानपुर

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- वाराणसी

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- प्रयागराज

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- गाजियाबाद

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- अलीगढ़

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- मेरठ

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- बरेली

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- गोरखपुर

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- मथुरा

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- फिरोजाबाद

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- सहारनपुर

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- मुरादाबाद

    March 20, 2023
  • प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- झांसी

    March 20, 2023

Most Popular

  • लखनऊ : शहर को स्वच्छ रखने के लिये सबसे मांगा सहयोग
  • ये फोन नंबर मिलायें और “गंदगी से आजादी” पायें : गोरखपुर
  • गोरखपुर : फोन मिलायें और स्वच्छता से जुड़ी समस्यायें तुरंत निपटाये
  • थूका तो होगा जुर्माना, अलीगढ़ में ये बात लोगों ने जाना
  • थूका तो होगा जुर्माना, मेरठ में ये बात लोगों ने जाना

Advertisement

वीडियो गैलरी

  •  

    प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- लखनऊ

  •  

    प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- कानपुर

  •  

    प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- वाराणसी

  •  

    प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- प्रयागराज

  •  

    प्लास्टिक कचरा कितना नुकसान पहुंचा रहा है- गाजियाबाद

फोटो गैलरी

  •  

    नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, अनुराग यादव, संपादक, ...

  •  

    NEWS85.IN की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

  • एक अनोखा विवाह, जिसमें दूल्हा और दुल्हन ने ...

  •  

    प्रेग्नेंसी के थर्ड सेमेस्टर में भी करीना कपूर ...

  •  

    दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ...

Website Developed by - Prabhat Media Creations

wordpress theme powered by jazzsurf.com

© Copyright 2023, All Rights Reserved.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com