Breaking News

जानिएं आखिर क्यों बानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स कर दिए डिलीट

मुंबई,  मशहूर वीजे और एक्ट्रेस बानी जे को आखिरी बार मशहूर विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 10 में देखा गया था। जहां वो पहली रनर अप रही थीं और लोपामुद्रा राउत दूसरी। वहीं मनवार गुर्जर को विजेता घोषित किया गया था। हमेशा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक्टिव रहने वाली बानी की बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग है। लेकिन उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, बानी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए हैं।

जी हां आपने बिल्कुल ठीक सुना। हम आदे की पसे मजाक नहीं बल्कि बिल्कुल सच बता रहे हैं। हालांकि इसके पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। मगर उनके फैंस जरूर उन्हें मिस कर रहे होंगे। सभी इस बात को सोच रहे हैं कि वो सोशल मीडिया से आखिर चली क्यों गई हैं। हम तो यही उम्मीद करेंगे कि बानी जल्द ही सोशल मीडिया पर वापस आ जाएं। लेकिन उनके फैन क्लब ने उनकी कुछ फोटोज शेयर की हैं।बता दें कि कुछ दिनों पहले बानी जे और सपना भवनानी हाल ही में एक म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुए थे।

यहां शाम के वक्त ढलते सूरज के बैग्राउंड में बानी और सपना ने एक दूसरे के करीब दिखे। बानी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। इसके बाद सपना ने भी वही वीडियो शेयर कर लिखा, तुम मेरी सनशाइन हो बानी जे। सोशल मीडिया पर डाली गई इस वीडियो में दोनों किस करते नहीं दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों केवल किस करने का नाटक कर रहे हैं। सपना और बानी ने इस प्रोग्राम की दूसरी तस्वीरें भी शेयर कीं। बता दें कि सपना बाई सेक्शुअल हैं। लेकिन बानी एक्टर युवराज ठाकुर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

बानी के बिग बॉस से बाहर आने पर दोनों के ब्रेकअ की खबरें आई थीं। लेकिन बानी और युवराज के इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे। गौर हो की सपना और बानी जे को किस करते दिखाती ये तस्वीर सोशल मीडिया पर इतनी ट्रेंड हो रही थी कि सपना ने भी इस पर अपनी बात सामने रखी। उन्होंने लिखा, अभी-अभी योग खत्म किया और देखा कि बानी और मैं एक किस के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। काश वह एक किस होती लेकिन वह बूमरंग के वीडियो का एक स्क्रीनशॉट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *