Breaking News

जानिये अमित शाह ने क्यों दिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद

amit-shah-nehruबेंगलुरू, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत को दुनिया की सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बताया है। भाजपा की राज्य इकाई के ओबीसी मोर्चे द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। मोर्चे द्वारा इस तरह की रैली का यह दूसरा आयोजन है। इससे पहले इस तरह का आयोजन वर्ष 2011 में किया गया था।

नोटबंदी पर सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र के साथ खड़े हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई में पीएम मोदी का साथ देने के लिए नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने काले धन की लडाई में मोदी जी का साथ दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने 2014 के चुनाव में 28 में से 17 सीटें देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *