जानिये, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों सहित मंत्रियों को मिले आवास का पता

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन बुधवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया। शपथ लेने के बाद से अभी तक वह वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही रह रहे थे।

योगी ने नवरात्र से एक दिन पहले दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों के भी आवास आवंटित कर दिये थे। अधिकतर मंत्री भी नवरात्र के प्रथम दिन की पूजा करके आज अपने सरकारी आवास में गृह प्रवेश किये। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कालिदास मार्ग पर सात नंबर वाला सरकारी बंगला मिला है। अखिलेश सरकार में यह बंगला शिवपाल यादव को आवंटित था। दूसरे उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा को विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित उस बंगले को आवंटित किया गया है, जिसमें अखिलेश सरकार के मंत्री मो. आजम खां रहते थे।

इसी तरह कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को आठ कालीदास मार्ग, सुरेश खन्ना को 10 कालीदास मार्ग, स्वामी प्रसाद मौर्या को 14 कालीदास मार्ग, सतीश महाना को 16 कालीदास मार्ग, राजेश अग्रवाल को 11 माल एवेन्यू कालोनी में आवास मिला है। अन्य मंत्रियों में डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी और ब्रजेश पाठक को राजभवन कालोनी, धर्मपाल सिंह को माल एवेन्यू, एसपी सिंह बघेल को बहुखंडी मंत्री आवास, सत्यदेव पचौरी को 9 कालीदास मार्ग, जय प्रताप सिंह को 20 गौतमपल्ली, चेतन चौहान को 12 ए गौतमपल्ली, श्रीकांत शर्मा को 5 ए, नया मंत्री आवास बीडी मार्ग, राजेन्द्र प्रताप सिंह को 4 गौतम पल्ली, सिद्धार्थनाथ सिंह को 19 गौतमपल्ली, मुकुट बिहारी वर्मा को 11 एनडीएमआर बीडी मार्ग और आशुतोष टंडन को 24 गौतमपल्ली का बंगला आवंटित किया गया है। इसके अलावा राज्य मंत्रियों को भी सरकारी आवास आवंटित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button