Breaking News

जापान काबुल से अपने नागरिकों को निकालना जारी रखेगा

टोक्यो, जापान ने कहा है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हवाई अड्डे के आसपास घातक हमलों के बावजूद अपने राजनयिकों और नागरिकों को वहां से निकालना जारी रखेगा। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु काटो ने शुक्रवार को एक बयान में यह बात कही।

काबुल में ताजा हमले की घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए श्री काटो ने कहा, “ जापान इन हमलों की कड़ी निंदा करता है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है।” उन्होंने कहा कि हमलों में कोई जापानी नागरिक घायल नहीं हुआ है।