Breaking News

जापान में 20 वर्ष में पहली बार अपराधों में हुई वृद्धि

टोक्यो, जापान में कोविड-19 महामारी प्रतिबंधों में ढील के बाद 2022 में दर्ज अपराधों की संख्या में पिछले 20 वर्ष में पहली बार वृद्धि हुई है।

क्योदो समाचार एजेंसी ने गुरुवार को पुलिस के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार जापान में 2022 में 601,389 आपराधिक घटनाएं दर्ज की गईं, जो कि 2021 की तुलना में 5.9 प्रतिशत अधिक है। पुलिस ने 2022 में नाबालिगों के साथ संदिग्ध दुर्व्यवहार के 115,730 मामले और घरेलू हिंसा के 84,493 मामले भी दर्ज किए, जो अब तक सर्वाधिक है।

जापान में वित्तीय अपराधों की संख्या में साल-दर-साल 28.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे कुल 36.14 अरब येन का नुकसान हुआ। जो पिछले आठ वर्षों में पहली बार हुआ।

कंपनियों और संगठनों के खिलाफ रैंसमवेयर साइबर हमले से जुड़े अपराध साल-दर-साल 57.5 प्रतिशत बढ़े। पुलिस ने अवैध धन हस्तांतरण और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े अपराधों के 1,131 मामले भी दर्ज किए, जो पिछले तीन वर्षों में पहली वृद्धि है।

वर्ष 2022 में हत्या सहित जघन्य अपराधों के मामले 8.1 प्रतिशत बढ़कर 9,536 हो गये। इनमें आठ जुलाई को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या सबसे गंभीर अपराध था।

समाचार एजेंसी ने अक्टूबर 2022 में आयोजित राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के ऑनलाइन सर्वेक्षण का भी हवाला दिया, जिसमें दिखाया गया कि 67.1 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जापान में पिछले दस वर्षों में सार्वजनिक सुरक्षा में गिरावट आई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com