Breaking News

जीएसटी के स्वागत में संसद में होगी सितारों से जगमगाती रात

नई दिल्ली,  संसद के केन्द्रीय कक्ष में 30 जून की मध्यरात्रि सितारों से जगमगाती रात होगी। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर उद्योग जगत की जानी मानी हस्ती रतन टाटा और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर उपस्थित होंगी। इसके अलावा और भी कई जानी मानी हस्तियां इस अवसर पर केन्द्रीय कक्ष की शोभा बढ़ा रही होंगी जब आजादी के बाद के सबसे बड़े कर सुधार माल एवं सेवाकर  की शुरुआत की जायेगी। इससे पहले 1997 में आजादी की स्वर्ण जयंती के मौके पर संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था जिसमें मध्यरात्रि का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

आज बीजेपी एयर इंडिया बेच रही है, तो क्या कल कश्मीर भी ?-शिवसेना

अखिलेश यादव ने स्वीकारा- मुलायम सिंह यादव मुझसे नाराज हैं

लेकिन इस बार यह संसद के केन्द्रीय कक्ष में भव्य कार्यक्रम होगा जिसे इस महत्वपूर्ण कर सुधार की शुरुआत के लिये चुना गया है। कार्यक्रम में राष्टूपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित होंगे। यह कार्यक्रम 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि की याद दिलाने वाला होगा जब भारत अपनी भविष्य की राह पर आगे निकला था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगोड़ा को भी इस नई कर प्रणाली की शुरुआत के एतिहासिक क्षण पर आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि जीएसटी के लागू होने से 2,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था को नया आकार मिलेगा।

हिन्दी को बढ़ावा देने वाली बीजेपी की सांसद की हिन्दी कितनी दुरुस्त

सीएम योगी ने नियुक्त किया अपना नया मुख्य सचिव

कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। समझा जा रहा है कि छोटे, मध्यम और व्यापारियों को होने वाली कठिनाई को देखते हुये कांग्रेस ने बहिष्कार का फैसला लिया है। वामपंथी दल और तृणमूल कांग्रेस भी कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत 30 जून को रात 11 बजे होगी और मध्यरात्रि तक यह कार्यक्रम चलेगा जिसके साथ ही देश में माल एवं सेवा कर व्यवस्था शुरू हो जायेगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

एक बार फिर योगी सरकार ने किये आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले..

सैफई मे, रामगोपाल यादव के जन्मदिन की भव्य तैयारी, अखिलेश यादव पहुंचे

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मंच पर विराजमान होंगी। प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर भी इस अवसर पर संसद के केन्द्रीय कक्ष में उपस्थित होंगी। इसके अलावा भाजपा के राष्टूीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी उपस्थित होंगे। इसके अलावा राज्यों से भी अनेक गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बीजेपी सरकार जांच फोबिया की शिकार-समाजवादी पार्टी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी……