जुडवा 2 में भी सलमान निभायेंगे डबल रोल

salman-sunny-leoni-also-launch-appsमुंबई,  बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान फिल्म जुड़वा 2 में डबल रोल निभाते नजर आ सकते है। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म जुड़वा का सीक्वल बना रहे हैं। गौरतलब है कि जुड़वा में सलमान खान,करिश्मा कपूर और रंभा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। जुड़वा का बननें जा रहा सिक्वल जुड़वा 2 में अब वरूण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएगें। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं।
फिल्म में वरूण के अपोजिट तापसी पन्नू का चयन किया गया है। फिल्म में सलमान कैमियो की भूमिका निभा रहे हैं। अब चर्चा हो रही है कि सलमान भी वरूण धवन की तरह फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आयेंगे। सलमान भी इसमें राजा और प्रेम का डबल रोल निभाएंगे, जैसा कि उन्होंने 1997 में आई जुड़वा में निभाया था। चर्चा है कि साजिद नाडियाडवाला और डेविड धवन पहली बारजुड़वामें सलमान की को-स्टार रहीं करिश्मा और रंभा को भी वापस लाने की सोच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button