जैसन बने जूनियर वुशू विश्व चैंपियन

gameबुर्गस, भारत के वाई जैसन सिंह ने इतिहास रचते हुए यहां चल रही विश्व जूनियर वुशू प्रतियोगिता में शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। जैसन इसके साथ ही वुशू में पहले भारतीय विश्व चैंपियन बन गये हैं। भारतीय टीम की कोच राजवीर सिंह ने बताया कि जैसन सिंह ने सेमीफाइनल में मिस्र के मोहम्मद मैसलहीह को लगातार राउंड में 2-0 से पराजित किया और फाइनल में चीन के जून यांग को हरा दिया। जैसन इस जीत के साथ न केवल पहले भारतीय जूनियर विश्व चैंपियन बने बल्कि वुशू में पहले भारतीय विश्व चैंपियन भी बन गये। महिला वर्ग में मालेनगाबी देवी ने तुर्की की बर्ना टुट को पराजित कर फाइनल में जगह बनायी जहां उनका मुकाबला वियतनाम की हांग एनगुएन से होगा। इस बीच रोशिबीना देवी अपना सेमीफाइनल मैच चीन की युनजिया लिन से हार गयीं लेकिन उन्होंने देश के लिये कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिया। चीनी खिलाड़ी ने पहला राउंड जीता। रोशिबीना ने दूसरे राउंड में वापसी की लेकिन तीसरे राउंड में चीनी खिलाड़ी ने बाजी मार ली। भारत के खाते में अब तक दो पदक आ चुके हैं और तीसरे पदक का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button