यह यमन का शहारा ब्रिज है। देखने से लगेगा कि कैसी टूटी-फूटी इमारत है। इसे कौन देखना चाहेगा, लेकिन इस जगह का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक व खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स में शामिल है। लाइमस्टोन का बना यह आर्क ब्रिज इतना मशहूर है कि हर वर्ष दुनियाभर से हजारों लोग इसे देखने आते हैं। कहा जाता है कि जैसे ही पर्वत की चोटी पर बसे गांव के लोगों को कोई खतरा महसूस होने लगता है तो वो तुरंत इस ब्रिज को ऐसे बंद कर देते हैं कि देखने वाले को लगता है जैसा यहां कभी कुछ नहीं था।
शहारा ब्रिज
इस ब्रिज को ब्रिज ऑफ साइट भी कहा जाता है। इस ब्रिज को 17वीं सदी में बनाया गया था। इसे बनाने का खास मकसद था। तुर्की से लोग लगातार यमन में घुसपैठ कर रहे थे। उनको बाहर रखने के लिए यह ब्रिज बना था।
यमन में स्थित जबल शहारा पर्वत की चोटी पर बसा है गांव शहारा। कभी यह जगह इमाम का ढेरा हुआ करता था। इस गांव में रहने वाले लोग महीनों तक खुद को दुनिया से अलग रख सकते हैं।
यमन में कई ब्रिज हैं, जिनकी मदद से पहाड़ी पर बसे गांव और शहरों को आपस में जोड़ा जाता है। यहां रहने वाले रोज़ इस ब्रिज को पार करते थे।