Breaking News

तृतीय राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू

boxing_650x400_41470380416दिघवारा (सारण),  सारण जिले के दिघवारा स्थित रामजंगल सिंह इन्टर कॉलेज में तृतीय बिहार राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई।  राज्य प्रतियोगिता 2016-17 का उद्धाट्न बिहार सरकार के कला सांस्कृतिक व खेल मंत्री शिव चन्द्र राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के कई जिलों के जूनियर- सब जूनियर और सीनियर बालक -बालिकाओं ने भाग लिया है।

उद्घाटन के बाद मंत्री राम ने इस प्रकार के खेल को सारण जिला के साथ-साथ राज्य का नाम रौशन कराने में अहम भूमिका निभाने वाले अशोक सिंह को धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में खेल मंत्री ने सारण जिले में आठ करोड़ की लागत से ऑडोटोरियम के साथ इंटरनेशनल स्तरीय स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने दिघवारा में भी स्टेडियम बनाने का लोगों से आश्वासन किया। मंत्री राम ने मुख्यमंत्री के सात निश्चय के विषय में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधन में कहा कि अच्छे खिलाड़ी बनने के लिए अनुशंसित होना जरूरी है। अच्छे खिलाड़ियों को सरकार नौकरी भी देगी। उन्होंने अंत में खिलाड़ियों को कहा कि सोच बदलो- सितारे खुद बदल जायेंगे। समारोह को सुरेन्द्र राम, अनिल सिंह, महाराज शरण, कन्हैया सिंह, सुरजीत सिंह, सोनू आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम महाराज ने की, जबकि मंच संचालन महेश स्वर्णकार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *