Breaking News

उत्तर प्रदेश में तापमान में वृद्धि

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में अधिक इजाफा होगा और उमस बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है।

दिन में आद्र्रता का स्तर बढ़ने से उमस में भी इजाफा होगा और तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.9 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।