दलितों पर हमलों की घटनाएं समाज पर धब्बा : पासवान

imagesनई दिल्ली,  गुजरात में दलितों पिटाई के मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए भाजपा सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने इस घटना को धब्बा बताया और इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। अपने सांसद बेटे चिराग पासवान के साथ पार्टी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए पासवान ने विपक्षी दलों पर राजनीतिक कारणों से भाजपा पर निशाना साधने के लिए दलितों के कंधों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने सिंह से भेंट के बाद कहा, हमने अपनी चिंता व्यक्त की। इस तरह की घटनाएं एक धब्बा हैं। हालांकि लोजपा प्रमुख ने इस घटना पर सरकार के जवाब पर संतोष जताया। इस घटना में कुछ दलितों पर मृत गाय की खाल हटाने को लेकर हमला किया गया। पासवान ने कहा, हम सभी को इस पर सोचने के लिए साथ आना चाहिए कि कैसे ऐसी घटनाएं रुके। उन्होंने कहा कि इस मामले पर गौर करने के लिए घटनास्थल पर संयुक्त संसदीय दल भेजने की विपक्ष की मांग से इंसाफ में देरी होगी क्योंकि राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button