दिल्ली में उमस भरी गर्मी, न्यूनतम तापमान इतने डिग्री

नयी दिल्ली, राजधानी दिल्ली में उमस का प्रकोप कम नहीं हो रहा और गुरुवार को भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। साथ ही न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन में आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का अनुमान है।

दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button