देश के किसान परेशान, मोदी सरकार मना रही जश्न – सोनिया गांधी

sonia gandhiरायबरेली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि देश के किसान परेशान हैं जबकि मोदी सरकार जश्न मना रही है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। सोनिया गांधी ने भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को साजिश करार दिया है। सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं।

उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर मंत्री जश्न मना रहे हैं। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। देश में गरीबी, सूखा और भ्रष्टाचार है। किसान परेशान हैं, ऐसे में मुझे नहीं लगता कि इस तरह जश्न मनाना सही बात है।  सोनिया गांधी ने अपने परिवार पर लगातार लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को साजिश करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान भी एक षड्यंत्र है।

अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा की लंदन स्थित संपत्ति के सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा, हां, यह भी हमारे परिवार के खिलाफ साजिश है। ये लोग रोज कुछ ना कुछ यह बहाना बनाते हैं। अगर यह आरोप सच है तो बिना भेदभाव के जांच करा ली जाए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button