Breaking News

नकल विरोधी कानून से आयेगी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता : मुख्यमंत्री धामी

खटीमा/नैनीताल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खटीमा स्थित आवास पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मुलाकात की और नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों से कहा कि नकल विरोधी कानून बनने से पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ ही प्रतिभावान अभ्यर्थिय़ों को लाभ मिलेगा। साथ ही शासकीय कार्यों का निर्वहन समयबद्धता, पारदर्शिता तथा सरलता से भी हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं से कहा कि राज्य को बनाने एवं उसके विकास में मातृशक्ति, नारी शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। मातृ शक्ति की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु बहुत सारी योजनाएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहन–बेटियों एवं महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए गौरा शक्ति एप लांच किया है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अनुरोध किया कि सभी गौरा शक्ति एप पर अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करवाएं। रजिस्ट्रेशन होते ही संबंधित थाने के ऑटोमैटिक सर्विलांस पर आ जाएंगे और सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित थाने की होगी। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सभी महिलाएं इस एप्प को अवश्य डाउनलोड करके उपयोग करें। गोरा शक्ति एप्प पूरी तरह सुरक्षित है।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ भी किया।

इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रमेश जोशी रामू, संतोष अग्रवाल सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com