Breaking News

निर्णय पर पहुंचने की प्रवृत्ति से बचे मीडिया- मनोज सिन्हा

नयी दिल्ली ,  केंद्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मीडिया से आह्वान किया कि वह निर्णय पर पहुंचने की प्रवृत्ति से बचे और साथ ही उन्होंने मीडिया ट्रायल को बढ़ावा देने के प्रति भी आगाह किया।

केजरीवाल सरकार के तीन साल पूरे, कुछ इस तरह मना रहें खुशी

मोदी को ओबीसी साबित करने पर तुले नरेश अग्रवाल पर, जानिए क्यों भड़का वैश्य समाज

 मनोज सिन्हा ने फेडरेशन आॅफ पीटीआई इम्प्लाइज यूनियन्स की वार्षिक आम बैठक में कल कहा कि लाेकतंत्र में मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। मीडिया किसी भी लोकतंत्र में चौथे स्तम्भ के रूप में कार्य करता है। उन्होंने मीडिया के समक्ष चुनौतिया विषय पर दिये गये संबोधन में मीडिया को आगाह किया कि उसे निर्णय पर पहुंचने से बचना चाहिए। मौजूदा समय में कई मीडिया संगठन किसी व्यक्ति या संगठन पर अदालत की तरह समानांतर ट्रायल चलाते हैं। यह उचित नहीं है।

आखिर योगी सरकार को शुरू करना पड़ा अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट, जानिए क्यों.

 मीडिया का काम सूचनाएं देना और जनता को शिक्षित करना हैए किसी के खिलाफ निर्णय सुनाने का काम मीडिया का नहीं है। इसके लिए देश में सशक्त न्याय व्यवस्था है। मनोज सिन्हा ने अग्रणी संवाद समिति यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया  की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ये संवाद समितियां सूचनाओं को पूरे विश्व में फैलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों संवाद समितियां केवल तथ्यात्मक सूचनाएं लोगों तक पहुंचा रही हैं।

जानिये क्यों मायावती ने इस वरिष्ठ बसपा नेता से छीने सारे पद ?

गोरखपुर – फूलपुर उपचुनाव- भाजपा के लिये राह आसान नही

 उन्होंने कहा राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों यूएनआई और पीटीआई को किसी भी कीमत पर सहयोग और संरक्षण देने की आवश्यकता है क्योंकि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संचार मंत्री ने कहा कि समाचार और विचार किसी भी मीडिया के दो अलग.अलग हिस्से हैं। इनका कभी भी घालमेल नहीं किया जाना चाहिए। विचारों को जब समाचार के रूप में प्रस्तुत किया जाता है तो भ्रांतियां पैदा होती हैं।

अमर सिंह ने नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने का बताया फार्मूला

मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा पदाधिकारियों को दिये विशेष निर्देश

 मनोज  सिन्हा ने कहा कि मीडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती अच्छे और बुरे के बीच भेद करने नीर-क्षीर विवेक की है। मीडिया को अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए दूध से पानी को अलग करना होता है। उन्होंने श्नारद मुनि का उदाहरण देते हुए कहा कि नारद को प्रथम और आदर्श पत्रकार माना जाता है। वह पूरे ब्रह्मांड की यात्रा कर सूचनाएं इकट्ठा करते थे और तुरंत सही स्थान तक उसका प्रसार करते थे।

ये क्या हुआ, आजम खां और उनके बेटे को मिली……

शिवपाल यादव ने क्यों इस वरिष्ठ नेता को समाजवादी पार्टी से बाहर करने का छेड़ा अभियान ?

 महाभारत से संजय का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार को निर्भीक होना चाहिए जो बिना किसी डर के अपना काम करे। उन्होंने कहा कि संजय एक ऐसे निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे जिन्होंने क्रूर राजा धृतराष्ट्र के महल में होने के बावजूद अपने नेत्रहीन राजा को केवल सच ही बताया। वह आसानी से पक्षपातपूर्ण ढंग से घटनाओं का ब्योरा दे सकते थे लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया।

यहां मिला कई करोड़ टन सोने का भंडार, अन्य कई खनिजों का भी पता चला

मेघालय विधानसभा चुनाव में छिड़ा सोशल मीडिया पर संग्राम ,देखिए कौन आगे

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,सुभाष यादव का बढ़ा कद….

 सपा का सरकार के साथ संगठन मे भी सामाजिक न्याय पर जोर, जारी किया ये सर्कुलर

नोटबंदी के दौरान ज्यादा पैसे जमा कराने वालों को, मोदी सरकार दे रही एक और मौका