निशानेबाज विजय कुमार 22 जनवरी को करेंगे विवाह

VIJAY KUMARनई दिल्ली, ओलंपिक रजत पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार ने स्कूल अध्यापिका प्रियंका शर्मा के साथ विवाह रचाने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों पिछले एक साल से एक दूसरे को जानते हैं और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 22 जनवरी को विवाह कर रहे हैं।

विजय 28 फरवरी को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। वह 2001 में सेना से जुड़े थे और 2003 में आर्मी मार्क्समेनशिप यूनिट का हिस्सा बने जहां उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाज के रूप में निखारा गया और उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में पुरूष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल का रजत पदक जीता।

Related Articles

Back to top button