Breaking News

नीता अंबानी, कल्याणकारी कार्यों के लिए, मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट से सम्मानित

nitaन्यूयॉर्क,  रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने उनके कल्याणकारी कार्य के लिए सम्मानित किया है। यह पुरस्कार पाने वाली वह पहली दक्षिण एशियाई हस्ती हैं। रिलायंस फाउंडेशन ने एक बयान में बताया कि शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण बदलाव, शहरी नवीनीकरण, आपदा प्रतिक्रिया, महिला सशक्तीकरण और कला के प्रसार में नीता के उल्लेखनीय कल्याणकारी कार्य के लिए उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *