नीतीश कुमार जनता दल (यू) के नए अध्यक्ष, 23 को होगी ताजपोशी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल (यू) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वह शरद यादव का स्थान लेंगे, जो लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे। नीतीश कुमार की विधिवत ताजपोशी 23 अप्रैल को पटना में होगी।पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शरद यादव  ने नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा। महासचिव केसी त्यागी समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने इसका समर्थन किया।नीतीश कुमार ने अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद शरद यादव के नेतृत्व व उनके कार्यकाल में पार्टी के विस्तार की जमकर सराहना की। नीतीश ने  कहा कि वे आगे भी पार्टी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा  कि 2019 (लोकसभा चुनाव) की लड़ाई 2017 (उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव) में छिपी है। उनकी कोशिश बिहार की तरह वहां पर भी भाजपा को रोकने की होगी। 2019 के बड़े लक्ष्य की तरफ देख रहे नीतीश कुमार ने अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद शरद यादव के नेतृत्व व उनके कार्यकाल में पार्टी के विस्तार की जमकर सराहना की। कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि किस तरह राम मनोहर लोहिया, चौधरी चरण सिंह व अन्य नेताओं के विचारों व लोकदल की धारा को समेट तक जनता दल बना।

राजग के गठन के लिए अटल बिहारी वाजपेयी व जार्ज फर्नांडीस के बीच हुए समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय देश की परिस्थियिां वैसी थी, लेकिन अब अलग तरह की हैं तो राजग से हटना भी पड़ा। नई चुनौती बड़ी है। बाबूलाल मरांडी, अजित सिंह व अन्य नेताओं से बातचीत चल रही है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शरद यादव ने अपना आखिरी अध्यक्षीय भाषण देते हुए भाजपा व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग होने का फैसला ऐतिहासिक रूप से सही साबित हुआ है। जब वे भाजपा के साथ थे, तब भाजपा का नेतृत्व अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी के पास था।

भाजपा के नए नेतृत्व ने उस परंपरा का निर्वहन नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा ने जो वादे किए थे, उनको पूरा नहीं किया गया। राम जन्मभूमि व अनुच्छेद 370 पर वाजपेयी के समय जो रवैया था, भाजपा उससे हट गई है। आरएसएस तिरंगा ध्वज को स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने भाजपा-पीडीपी के रिश्तों पर भी एतराज जताया।
शरद यादव ने स्पष्ट किया कि वह और ताकत के साथ काम करेंगे। विभिन्न दलों के साथ चल रही विलय की संभावनाओं पर यादव ने कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें जो भी भूमिका मिलेगी उसके अनुसार काम करेंगे। nitish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *