Breaking News

नीमच में 13 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

नीमच, मध्यप्रदेश के नीमच जिले में जांच गए 55 सेंपल में 13 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाए जाने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 411 तक पहुंच गयी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल रात्रि 55 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी, जिसमें 13 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। इनमें 9 जावद तथा 4 व्यक्ति नीमच के है। इसे मिला कर नीमच जिले में कोरोना पाजीटिव की संख्या 411 हो गई है। इनमें से जावद के 288 और 38 व्यक्ति उम्मेदपुरा तथा तारापुर के है।

जिले में कोरोना से 9 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। अभी तक 330 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 72 है।