Breaking News

”न्यूज 85 डाट इन” समाचार बुलेटिन, रात्रि 8 बजे (25.01.2017)

लखनऊ, ”न्यूज 85 डाट इन” की रात्रि 8 बजे की समाचार बुलेटिन मे पेश है आज दिन भर की प्रमुख खबरें- (25.01.2017)

akhilesh-kheriलखीमपुर मे बोले अखिलेश- सपा और कांग्रेस गठबंधन से, देश की राजनीति भी बदलेगी

लखीमपुर खीरी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि सपा और कांग्रेस की गठबंधन से प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति भी बदलेगी। लखीमपुर खीरी मे अखिलेश यादव ने तीन जनसभाओं को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का चुनाव सिर्फ प्रदेश का चुनाव नहीं है, यह देश का भी चुनाव है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्ट्री की सरकार ही गरीबों की सरकार है। हमने सबकी मदद करने का काम किया है। हमने किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया, लैपटॉप और समाजवादी पेंशन सभी को दिया। युवाओं को रोजगार देने का काम सपा ने किया। पुलिस को सुधारने का काम बहुत बड़ा काम डायल 100 को और प्रभावी बना कर किया है। घटनास्थल पर पुलिस तुरंत पहुंच रही है 108, 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंच रही है। घोषणापत्र में हमने.आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

trump-modi-620x400प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति को भारत यात्रा का दिया न्योता

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर उनकी गर्मजोशी से बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार देर रात ट्रंप से बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने कई ट्वीट्स कर कहा कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की दिशा में मिलकर काम करने पर सहमति बनी है। मोदी ने कहा.आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

padma-awards-2016पद्म सम्मान का एलान- शरद पवार, मुरली मनोहर,विराट कोहली, साक्षी , दीपा भी शामिल

नई दिल्ली,  देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म सम्मान 2017 का एलान हो गया है। इस साल 120 हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा। पद्म सम्मान पाने वालों में भारतीय कप्तान विराट कोहली, ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा करमाकर भी शामिल हैं। इस लिस्ट में पद्म श्री पाने वालों में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधू और उनके कोच पुलेला गोपीचंद और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। इसके अलावा साक्षी मलिक, पैरालिंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक के साथ ही गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नडेला और साउथ कैरोलिना की गवर्नर निक्की हेली का नाम शामिल है। राजनेताओं में एनसीपी नेता शरद पवार .आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

president-pranab-mukherjee_650x400_राष्ट्रपति ने की जीवन रक्षा पदकों की घोषणा, 36 को पदक 7 को मरणोपरांत

नई दिल्ली,  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जीवन रक्षा पदक से जुड़ी सिफारिशों को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बार इनके लिए 36 व्यक्तियों को चुना गया है जिनमें से 05 को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 08 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 23 जीवन रक्षा पदक दिए जायेंगे। इनमें से 7 को यह पुरस्कार मरणोपरांत मिलेंगे। सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक मिजोरम के रोलुहपुई (मरणोपरांत), कर्नाटक के शिशिर कुमार यादवान्नावर (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश से वादसित्रा चौधरी (मरणोपरांत), कर्नाटक से राकेश कुमार (मरणोपरांत), केरल से सुरेश नायब (मरणोपरांत)। उत्तम जीवन रक्षा पदक असम से नारायण मिरिगेश बरुआ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

modi-118 वर्ष के युवा, मतदाता के तौर पर पंजीकरण कराएं-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली,  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों से आज बतौर मतदाता अपना पंजीकरण कराने तथा मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है। उन्होंने ट्वीट किया, आप सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुभकामनाएं। हम चुनाव आयोग को शुभेक्षा देते हैं और हमारे लोकतंत्र मे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा, चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होते हैं। वह लोगों की इच्छाएं जाहिर करते हैं, जो लोकतंत्र में सर्वोपरि है। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में मोदी ने कहा,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

Priyanka-Gandhi_-Vinay-Katiyar-580x382हमारे पास प्रियंका से ज्यादा सुंदर स्टार प्रचारक- विनय कटियार

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी  के सांसद विनय कटियार ने बुधवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि उनकी पार्टी में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा की तुलना में कहीं अधिक सुंदर स्टार प्रचारक हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी के नाम के सिलसिले में पूछे जाने पर भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारे पास उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं व अभिनेत्रियां स्टार प्रचारक के रूप में हैं। कटियार की यह टिप्पणी जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव द्वारा महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण टिप्पणी के एक दिन बाद आई है। जद (यू) नेता ने मंगलवार को बिहार में कहा था कि वोट की इज्जत, बेटी की इज्जत से बड़ी होती है। यादव ने कहा,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

Vinay_Katiyar_1भाजपा की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर, प्रियंका गांधी ने किया पलटवार

दिल्ली,  अपने बारे में विनय कटियार की टिप्पणी को लेकर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने आज कहा कि यह देश की आधी आबादी यानि महिलाओं के बारे में भाजपा की सोच को बेनकाब करता है। कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है। कटियार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा की ओछी और अपमानित करने की संस्कृति को प्रदर्शित करता है जो महिलाओं को उपभोक्ता की वस्तु के रूप में पेश करता है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने देश की महिलाओं का अपमान किया है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। कटियार की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

sharad_yadav--621x414 (1)वोट और बेटी के लिए मोहब्बत एक सी होनी चाहिए-शरद यादव

पटना, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने  राजनीति के गिरते स्तर और पैसे-वोट के गठजोड़ पर चिंता जताते हुए कहा कि बेटी की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी है। इस पर विवाद होने पर उन्होने स्पष्ट किया कि वोट और बेटी के लिए मोहब्बत एक सी होनी चाहिए। शरद यादव के इस बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनको नोटिस जारी किया है।  शरद यादव ने कहा कि बेटी की इज्जत जाएगी तो गांव-मोहल्लों की इज्जत जाएगी, वोट एक बार बिक गया तो देश की इज्जत चली जाएगा और सपना पूरा नहीं हो सकता। बैलट पेपर के बारे में बड़े पैमाने पर सब जगह समझाने की जरूरत है कि बेटी की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी है। पैसे की बदौलत आजकल वोट खरीदा और बेचा जाता है।  शरद यादव ने कहा.आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

congressअमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकरार

अमेठी, प्रदेश की सत्तासीन समाजवादी पार्टी  से गठबंधन हो जाने के बाद भी गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। अपना टिकट पक्का करने के लिये दावेदारों को जमीनी कार्यकर्ताओं का भी सहारा लेना पड़ रहा है, जो कि उन कार्यकर्ताओं से बड़े नेताओं व उनके प्रतिनिधियों को फोन करवाकर टिकट हासिल करना चाहते हैं। गांधी परिवार के चुनावी गढ़ की प्रतिष्ठापूर्ण तिलोई सीट पर कांग्रेस पार्टी से करीब आधा दर्जन लोगों ने अपनी दावेदारी ठोकी है। इसी बीच कांग्रेस ने सत्तासीन समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया और गठबंधन कर अपनी साख बचाना चाहती है, क्योंकि बीते चुनाव में अमेठी लोकसभा की पांच सीटों में मात्र दो ही सीटों पर कांग्रेस.आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

sp election-war-room-1_650x400_71485000174समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार अब हो गया हाईटेक, देखिये अखिलेश का “इलेक्शन वॉर रूम”

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों मे समाजवादी पार्टी को विजय श्री दिलाने के लिये अखिलेश यादव ने प्रचार प्रसार की व्यापक तैयारी कर ली है। जोकि पूरी तरह हाईटेक है।  इसके लिये अखिलेश यादव का “इलेक्शन वॉर रूम” तैयार है। इसकी जिम्मेदारी भी कुछ खास लोगों के कंधों पर है। “इलेक्शन वॉर रूम” के मुख्य रूप से चार हिस्से हैं। पहला हिस्सा मॉनीटरिंग का है। यहां एक पूरी मॉनीटरिंग टीम लगी है।  वॉर रूम की एक  पूरी दीवार पर एलईडी टीवी लगे हैं जिस पर देश के सभी बड़े न्यूज चैनल कि खबरें पल-पल मॉनीटर हो रही हैं। यहां खबरें मॉनीटर करने के साथ साथ सोशल मीडिया.आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

cpiलोगों को डिजिटल बनने पर, भारी कीमत अदा करनी पड़ेगी-माकपा

नई दिल्ली,  माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बैंकों में 50 हजार और उससे ज्यादा नकद निकासी पर कर लगाने की वकालत करने के लिए मुख्यमंत्रियों के पैनल पर आज निशाना साधते हुये कहा कि यह सिफारिश लोगों को डिजीटल बनने के वास्ते भारी कीमत अदा करने के लिए मजबूर करने जैसी है। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाले पैनल की यह अनुशंसा ऐसे समय में आयी है जब 50 हजार से ज्यादा के लेनदेन के लिए पैन कार्ड दिखाना पहले ही अनिवार्य हो गया है। येचुरी ने ट्वीट कर कहा,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

home20 से 30 फीसदी तक गिर सकती है घरों की बिक्री

नई दिल्ली, नोटबंदी के असर के चलते साल 2017 में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बिक्री में 20 से 30 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। यह अनुमान रेटिंग एजेंसी फिच ने लगाया है। एशिया पैसिफिक कॉर्पोरेट में एजेंसी ने इंडियन हाउसिंग सेक्टर की आउटलुक को बदलकर स्टेबल से निगेटिव कर दिया है। फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा, भारत में नवंबर 2016 को लिए गए नोटबंदी के फैसले (500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बैंकों में वापस लेने) के बाद हमने भारतीय बिल्डर्स की सेक्टर आउटलुक को स्टेबल से निगेटिव कर दिया है। एजेंसी ने कहा कि अघोषित संपत्ति से.आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

sarukhमृतक की मां ने कहा- हमें शाहरुख खान से कोई शिकायत नहीं

नई दिल्ली, फिल्म रईस के प्रचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने के बाद अभिनेता शाहरुख खान लोगों के निशाने पर आ गये हैं लेकिन मृतक की मां ने यह कहते हुए सुपरस्टार का समर्थन किया है कि जो कुछ हुआ उसमें उनका दोष नहीं है। सोमवार की रात को अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर शाहरुख खान के पहुंचने के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। उसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से फरीद खान पठान नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। व्यक्ति एक पत्रकार का रिश्तेदार था जो उसी ट्रेन से यात्रा कर रही थी जिससे शाहरुख जा रहे थे। घटना के कुछ घंटे बाद कुछ लोगों ने शाहरुख खान.आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें………………

 विस्तार से खबरें जानने के लिये news85.in पर जाकर पूरी खबर पढ़ें,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *